ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली, बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड के पहाड़ों की ऊंचाई नापते, उस पर चढ़ाई करते दिखे.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में ऋषिकेश में थे. वो वहां स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे. लेकिन इन धार्मिक कार्यों से वक्त निकाल कर विराट कोहली ने पहाड़ की चढ़ाई भी की. वो बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड के पहाड़ों की ऊंचाई नापते, उस पर चढ़ाई करते दिखे. हालांकि, इन सबके बीच सामने ऐसा भी देखा गया कि जब एक फैन ने विराट कोहली का वीडियो बनाना चाहा तो उन्होंने उसे ऐसा करने से रोक दिया.

विराट कोहली 30 जनवरी को ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम पहुंचे थे. मिली जानकारी के मुताबिक उनका ये दौरा 2 दिन का था. इन दो दिनों में विराट कोहली ने ऋषिकेश में हर तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वो गंगा आरती में भी भाग लिया. साथ में मनोरंजन के लिए उत्तराखंड के जंगल की सैर पर भी निकल पड़े. इस दौरान बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ नजर आईं.

पहाड़ चढ़ने में पापा विराट से कम नहीं बेटी वामिका

ऋषिकेश में ट्रैकिंग यानी पहाड़ की चढ़ाई करते विराट कोहली ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस फोटो में उनके साथ उनकी बेटी वामिका को भी खुद से ही पहाड़ चढ़ते देखा जा सकता है. पहाड़ की ऊंचाई नापने में बाप और बेटी की जुगलबंदी की ये तस्वीर अपने आप में कमाल की है.

भाई ये आश्रम है, वीडियो मत बनाओ

इससे पहले विराट कोहली का स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो अपने एक फैन से बड़ी विनम्रता के साथ ये कहते दिख रहे हैं कि ये आश्रम है तो कृपया वीडियो या कोई फिल्म ना बनाएं. इस वीडियो में विराट लोगों को अपने ऑटोग्राफ देते भी दिख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *