गरीबी बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक लड़की एक पुल के नीचे फ्री में स्कूल चलाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कुछ गरीब बच्चों को पुल के नीचे सड़क किनारे पर पढ़ा रही है. वो White बोर्ड पर बच्चों को कुछ सिखाते हुए देखी जा सकती है. पढ़ाई करने वाले बच्चों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चे बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर जिंदगी गुलजार है नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है “इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया.” वीडियो के ऊपर लिखा है ‘मैंने जो पाया वह दिखाता हूं, मैं उसे सलाम करता हूं.’ इस वीडियो को अब तक 82K से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. 6 हजार से ज्यादा लाइक मिल गए हैं. कई यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *