दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक लड़की पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. तेजाब हमने में 12वीं की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है. फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे के करीब यह घटना हुई है. दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके का मामला है. लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की की आपस में पहचान थी. लड़की बारहवीं की छात्रा है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और लड़की को लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अस्पताल में पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जा रही है. हालांकि, लड़की पर तेजाब फेंकने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह नौ बजे करी पीसीआर पर सूचना मिली थी. मोहन गार्डन पुलिस थाने को जानकारी मिली थी कि 17 साल की किशोरी पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका गया है. दो युवकों ने सुबह साढ़े सात बजे घटना को अंजाम दिया है. घटना के दौरान किशोरी की छोटी बहन भी उसके साथ थी. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को डिटेन किया है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका. हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है. बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे. दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है. कब जगेंगी सरकारें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *