Viral Video: इस आर्मी ऑफिसर का नाम मेजर जनरल रंजन महाजन बताया जा रहा है. वीडियो में उन्हें रिटायरमेंट से पहले सेना की वर्दी पहन कर अपनी मां को आखिरी बार सलामी देते देखा जा सकता है. इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

बहुत से लोग ऐसा कहते हैं कि अगर एक इंसान के असली चरित्र को जानना है तो उसके लिए केवल यह देखना होता है कि वह अपनी मां के साथ कैसा व्यवहार करता है. एक मां-बेटे के रिश्ते का उसके व्यक्तित्व और जीवन पर बहुत और महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. एक मां अपने बच्चों के लिए जो कुछ करती है, उसका ऋण तो सात जन्मों में भी नहीं चुकाया जा सकता, पर हां, अपनी मां को सम्मान देकर, जिंदगीभर प्यार देकर उसे खुश रखने की कोशिश जरूर की जा सकती है. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक मां-बेटे के अद्भुत प्यार और सम्मान को दर्शा रहा है. यह वीडियो एकदम दिल को छू लेने वाला है.

दरअसल, इस वीडियो में एक आर्मी ऑफिसर अपनी मां को सैल्यूट करता नजर आ रहा है और वो भी अपनी रिटायरमेंट से ठीक पहले. इस आर्मी ऑफिसर का नाम मेजर जनरल रंजन महाजन बताया जा रहा है. वीडियो में उन्हें रिटायरमेंट से पहले सेना की वर्दी पहन कर अपनी मां को आखिरी बार सलामी देते देखा जा सकता है. इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वैसे आमतौर पर देखा जाता है कि रिटायरमेंट का दिन हर किसी के लिए बेहद ही खास और भावनाओं से ओतप्रोत होता है. ये ऐसा पल होता है जब लोगों की आंखें भर आती हैं.

देखिए आर्मी ऑफिसर का ये शानदार वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना का ये ऑफिसर एकदम परेड वाले अंदाज में चलते हुए घर के अंदर घुसता है और सीधे अपनी मां के पास जाकर सैल्यूट मारता है और फिर उसके गले लग जाता है. उसके बाद वह मां के गले में एक फूलों की माला भी पहनाता है, फिर घर में मौजूद बाकी लोगों से भी वह एक-एक कर मिलता है. इस दौरान मेजर जनरल रंजन महाजन के चेहरे पर सिर्फ और सिर्फ मुस्कान ही दिखाई देती है. यह वीडियो वाकई दिल जीतने वाला है.

वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है जबकि हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सर आपने ये खुशी मां को देकर उनके जीवन को सार्थक बना दिया। ग्रेट सर। आगे आपका जीवन शानदार हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके जैसा आज्ञाकारी बेटा सभी मां को मिले।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *