कपल गोल्स देने में माहिर हैं TV की ये नौ जोड़ियां
Top 9 TV Married Couple: टीवी की कई जोड़ियां ऐसी रही हैं जिनके टूटने की खबर सुनकर फैंस को भी काफी झटका लगा था। उनके ब्रेकअप के बाद लोगों का भी प्यार से भरोसा उठ गया था। लेकिन वहीं छोटे पर्दे के ही कुछ कपल ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी लव स्टोरी से साबित कर दिया कि दुनिया में अभी भी प्यार मौजूद है। इस लिस्ट में जय भानुशाली (Jay Bhanushai) और माही विज (Mahhi) से लेकर मोहित सेहगल सनाया ईरानी जैसी कई जोड़ियां शामिल हैं। इन कपल्स ने शादी से पहले तो एक-दूसरे का साथ निभाया ही, साथ ही शादी के सालों बाद भी उनका प्यार जस का तस बरकरार है। खास बात तो यह है कि ये जोड़ियां कपल गोल्स देने में भी खूब माहिर हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन जोड़ियों पर-
जय भानुशली-माही विज (Jay Bhanushali-Mahhi Vij)
जय भानुशाली और माही विज की जोड़ी टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साल 2011 में सात फेरे लिये थे और आज तक उनका प्यार यूं ही बरकरार है। शादी से पहले भी दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।
मोहित सेहगल-सनाया इरानी (Mohit Sehgal-Sanaya Irani)
मोहित सेहगल और सनाया इरानी का प्यार भी ‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर पनपा था। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी।
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya)
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया कपल गोल्स देने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। दोनों की मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी और दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान (Hiten Tejwani-Gauri Pradhan)
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान टीवी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शामिल है। दोनों ने साल 2004 में सात फेरे लिये थे और आज भी का प्यार यूं ही बरकरार है।

शरद केल्कर-कीर्ति गायकवाड (Sharad Kelkar-Keerti Gaekwad)
टीवी एक्टर शरद केल्कर और कीर्ति गायकवाड ने साल 2005 में शादी की थी। दोनों शादी के 17 सालों बाद भी साथ हैं और अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। शरद केल्कर और कीर्ति गायकवाड की एक बेटी भी है।

