यह तस्वीर मारिया की है। जब वह 5 साल की थी, उसके खुद के पिता ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। उसे प्रताड़ित किया गया और आखिर में उसकी आँखें निकालकर मार दिया गया।
मौत के बाद, वह अपने पिता से बदला लेने के लिए भूत बनकर लौटी। इस तस्वीर को एक फोटोग्राफर ने कैद कर लिया था जोकि इस ख़ौफ़नाक वारदात का चश्मदीद गवाह था।
बाद में जब वह फोटोग्राफर अपने स्टूडियो में इस तस्वीर को डेवलप कर रहा था, छपने के बाद उसने तस्वीर को जैसे ही देखा, उसके रोम-रोम में सिहरन सी दौड़ गई। उसे अहसास हो गया था कि कुछ गड़बड़ है।
तभी उसे दरवाजे पर एक दस्तक सुनाई दी। इस आवाज को सुनते ही वह डर से कांपने लगा। वह पूरे एक मिनट तक घबड़ाया हुआ चुपचाप खड़ा रहा, लेकिन दरवाजे की खटखट जारी रही और हर गुजरते सेकंड में तेज होती चली गई।
आखिरकर उसने हिम्मत जुटाई और दरवाजा खोलने के लिए आगे लपका। दरवाजा खोलते ही जो दृश्य उसने देखा, उसके चेहरे का रंग उड़ गया, शरीर काँपने लगा और घुटने आपस में टकराने लगे। तस्वीर वाली लड़की दरवाजे पर खड़ी मुस्करा रही थी। अगले दिन फोटोग्राफर को उसके घर पर मृत पाया गया। उसकी आंखें बाहर निकली मिली थीं।
ऐसा बताते हैं कि इस तस्वीर को जो भी देखता है, वह लड़की उसके दरवाजे पर दस्तक देती है और उसे ठीक वैसे ही मार डालती है जैसे उसकी हत्या हुई थी।
अजीब लगता है ना? मैं भी ऐसी बातों में विश्वास नहीं करता। मेरा मतलब है कि आज की दुनिया में भूतों पर कौन विश्वास करता है।
अब बताइए, आपने भी यह तस्वीर देखी होगी, क्या हुआ? कुछ नहीं, है ना?
….. अच्छा ठहरो,
मेरे दरवाजे पर कोई दस्तक दे रहा है।
मैं बस अभी आया।
तब तक… ख्याल रखना
