अपने थके हुए शरीर और दिमाग को फ्रेश करने के लिए यात्रा से बेहतर कोई दवा नहीं है। यदि आप एक लंबी छुट्टियों का प्रबंधन नहीं कर सकते, तो वीकेंड सबसे अच्छा ऑपशन है। आप दिल्ली के आसपास अपने बजट में अच्छी छुट्टियां बिता सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इन शानदार गेटवे के साथ आपको यात्रा की योजना बनाते समय बजट की कमी के बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली के आसपास ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां आप 5 हजार से कम में वीकेंड का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिल्ली के आसपास 5000 के अंदर घूमने वाली जगहों के बारे में। ये जगहें बजट के अनुकूल होने के साथ एक अद्भुत यात्रा के लिए भी अच्छी हैं।

बीर एंड बिलिंग, हिमाचल प्रदेश – Bir and Billing, Himachal Pradesh


बीर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। बीर बिलिंग जोगिंदर नगर घाटी में स्थित एक प्रसिद्ध डेस्टीनेशन है। यह पैराग्लाइडिंग, मेडिटेशन का केंद्र होने के अलावा बौद्ध मठ और स्तूप के लिए भी प्रसिद्ध है। बीर को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। इस शहर में सुंदर कैफे हैं। यहां आप चाय के बागानों में सिर्फ एक दिन बिता सकते हैं। यहां पर खाने का खर्च – 100-200 रूपए प्रति व्यक्ति आता है।

वाराणसी – Varanasi



यह प्राचीन शहर हिंदुओं के लिए पवित्र स्थानों में से एक है। यहां पर 80 घाट हैं, जहां भक्त पवित्र जल में स्नान करते हैं। इस जगह को सिटी ऑफ लाइफ भी कहा जाता है। यहां का लोकल फूड काफी रोचक और स्वादिष्ट है। बनारस में घूमने से लेकर खाने-पीने तक 5000 से भी कम में आप इस जगह की यात्रा कर सकते हैं।

वृंदावन – Vrindavan



शानदार ऐतिहासिक स्थलों से भरपूर वृंदावन में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जो दुनियाभर से आने वाले भक्तों को आकर्षित करते हैं। देश का सबसे पुराना शहर होने के नाते यह शहर गौरवशाली कहानियां का प्रतीक है। अगर आप मन की शांति की तलाश में है, तो यह जगह बहुत अच्छी है।

जयपुर , राजस्थान – Jaipur, Rajasthan

छुट्टियों में घूमने के लिए जयपुर सबसे अच्छी जगह है। यहां पहुंचने का एक तरफ का खर्च कुल 500 रुपए आएगा। सबसे अच्छी बात है कि यहां रूकना किफायती है और खाना भी बेहद स्वादिष्ट है। यहां पर आप आमेर किला, हवा महल और कई खूबसूरत झीलें देख सकते हैं।

मुक्तेश्वर, उत्तराखंड – Mukteshwar, Uttarakhand



अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति वाली जगह की तलाश कर रहे हैं, तो उत्तराचंल में स्थित यह हिल स्टेशन बहुत किफायती है। यहां आप 5000 से भी कम में अपना वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पहाड़ी और हरियाली से घिरे इस हिल स्टेशन की सुंदरता के कारण कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां हुई है। यहां आप क्लाइंबिंग और रैपलिंग का लुत्फ भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *