दुबई के एक होटल में काम करने वाले एक भारतीय शख्स की किस्मत तब बदल गई जब उसने 40 करोड़ रुपये का ‘जैकपॉट’ मारा। जानकारी के मुताबिक एक भारतीय शख्स ने ‘अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ’ में 2.5 करोड़ दिरहम (करीब 55 करोड़ रुपये) का इनाम जीता है. पुरस्कार राशि उनके और उनके 20 सहयोगियों के बीच साझा की जाएगी, क्योंकि उन सभी ने ऑनलाइन टिकट खरीदने में मदद की।
इनाम जीतने वाले भारतीय का नाम Sajesh NS है. अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘जिस होटल में मैं, काम करता हूं, वहां 150 से अधिक कर्मचारी हैं. मैं अपनी जीत का एक हिस्सा उनके साथ शेयर करना चाहूंगा. उन्होंने कहा कि वह अपने सहकर्मियों के साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि वे अपने पैसे का क्या कर सकते हैं. सबके साथ बात करने के बाद ही वो कोई निर्णय लेंगे’
इससे पहले 2021 में यूएई में 37 साल के एक भारतीय ड्राइवर ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीती थी. इस भारतीय का नाम रंजीत सोमराजन था, जोकि केरल के रहने वाले हैं.
