अक्सर लोग खजाने की खोज में इधर-उधर भटकते रहते हैं। लेकिन ब्रिटेन में एक कपल को उसके घर में ही खजाना मिल गया। उन्हें यह खजाना मिला घर के किचन में फ्लोर के नीचे। उत्तरी नॉर्थशायर में रहने वाले इस कपल को कुल 264 सोने के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों की कीमत 250,000 पाउंड है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 2.3 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इन सिक्कों को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

400 साल पुराने सिक्के
जानकारी के मुताबिक यह कपल पिछले 10 साल से एलर्बी गांव के इसी घर में रह रहा था। कपल को सिक्के उस वक्त मिले जब उन्होंने 18वीं सदी में बने अपने फ्लोर बोर्ड को हटाया। यह सिक्के एक धातु की केन में रखे गए थे। बताया जाता है कि उनके घर से जो सिक्के मिले हैं, वह करीब 400 साल पुराने हैं। सिक्कों की नीलामी करने जा रहे स्पिंक एंड सन के ग्रेगोरी एडमंड ने बताया यह देखना दिलचस्प होगा कि इन सिक्कों की मार्केट में क्या बोली लगती है?

पुराने वक्त के किसी व्यापारी की संपत्ति
फ्लोर की खुदाई के समय दंपति को लगा कि उन्होंने किसी बिजली के तार को हिट किया है। लेकिन जब उन्होंने फ्लोर को उठाया तो पाया कि एक ही साइज के कोक के केन के अंदर यह सिक्के रखे हुए थे। सिक्कों को निकालकर देखने पर उनके ऊपर 1610 से 1727 की तारीख पड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक यह जेम्स फर्स्ट और चार्ल्स फर्स्ट का शासनकाल था। अखबार द टाइम्स के मुताबिक माना जा रहा है कि यह सिक्के किसी व्यापारी की संपत्ति का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *