किसी सड़क दुर्घटना या हादसे के कारण उस जगह को खौफनाक और भूतिया माना जाता है। ऐसी जगहों से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं होता है। कुछ लोग तो इसे मजाक या एंडवेंचर के लिए उस जगहें से गुजरते है। आज हम आपको भारत की ऐसी ही सड़को की बात बताने जा रहें है जिन्हें खतरनाक और भूतियां माना जाता है।
1. चेन्नई, स्टेट हाईवे-49
चेन्नई से पांडिचेरी जाने वाले स्टेट हाईवे 49 वाले रास्ते में एक सफेद साड़ी पहने हुई एक औरत दिखाई देती है। जिसे देख कर आपका ध्यान भटक जाता है और एक्सीडेंट हो जाता है।
2. दिल्ली, कंटोनमेंट रोड
दिल्ली के लोगों का कहना है, जो भी इस सड़क से गुजर चुके है, कि इस सड़क पर से गुजरने वाले को एक औरत जरूर दिखाई देती है। इसी डर के कारण आजतक इस रास्ते से कोई नहीं गुजरा।
3. रांची, जमशेदपुर एनएच 33
इस रास्ते को दोनों पर मंदिर बने हुए है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में बिना पुजा किए जाने वालों को भूत परेशान करते है। भूतों के कारण इस रास्ते पर कई हादसें भी हो चुके है।
4. मार्वे, मड आइलैंड रोड
मुंबई का मड आइलैंड जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी माना जाता है। इस सुनसान और डरावने हाइवें पर एक शादी का जोड़ा पहनी हुई औरत दिखाई देती है। इसके अलावा यहां से लोगों को चिल्लाने की आवाजें भी आती है।
5. मुंबई, नासिक हाईवे
इस सड़क पर कभी किसी को सर कटी बुजुर्ग महिला, तो कभी पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग दिखाई देता है। सड़क के दोनों तरफ बने घने जंगल के कारण यह हाइवें और भी डरावना हो जाता है।
6. चेन्नई, बेसेंट एवेन्यू रोड
सुबह भीड़-भाड़ दिखने वाले चेन्नई के बेसेंट एवेन्यू रास्ते पर शाम होने से पहले ही सन्नाटा छा जाता है। लोगों का कहना है कि यहां उन्हें थप्पड़ मारने और उठाकर फेंकने जैसा गतिविधियों का अहसास हुआ है।
अब आपको तय करना है की ये सभी भूतिया रोड से आना-जाना है की नहीं। क्योकि लोग तो सभी रोजमर्रा भरी जिंदगी में अपनी जरूरते पूरा करने के लिए हमेशा ऐसे रास्तों से गुजरते रहते है। तो कभी कभी किसी व्यक्ति के साथ ऐसा घटना देखने को मिल जाता है।
अगर आपने भी भूत देखने का अनुभव किया है तो कमेन्ट करके बताये।
