कोरोना महामारी के बाद अब एक बार फिर दुनिया के तमाम देशों ने पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। किसी भी देश की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। एक मजबूत पासपोर्ट वाले देश के नागरिकों को दूसरे देशों की यात्रा करने में कोई समस्या नहीं होती है, और कई देशों को पहले से वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है। हाल ही में, हेनले एंड पार्टनर्स ने वर्ष 2022 के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की नवीनतम रैंकिंग सूची जारी की। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्ट को रैंक करता है।
वर्ष 2022 की इस नवीनतम रैंकिंग सूची में जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। जापान सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर सिंगापुर और तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया है। बता दें कि जापानी पासपोर्ट धारक दुनिया के 193 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। जापानी पासपोर्ट पिछले 5 वर्षों से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग सूची में सबसे ऊपर है। दूसरी ओर, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा के दुनिया के 192 देशों में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं।
भारत की रैंकिंग क्या है (भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग 2022)
इस लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट को 87वां स्थान मिला है। साल 2021 की तीसरी और चौथी तिमाही में भारत की रैंकिंग 90वीं थी। पासपोर्ट इंडेक्स दूसरे देशों के साथ किसी देश के राजनयिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है। एक देश के नागरिकों के लिए दूसरे देश में जाना जितना आसान होता है, उस देश की रैंकिंग उतनी ही बेहतर होती है। भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के दुनिया के 60 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में पाकिस्तान को 109वां स्थान मिला है। यहां पासपोर्ट धारक दुनिया के 32 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।
जहां कुछ देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना किसी वीजा के अपने देश में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं, वहीं कुछ देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते हैं यानी वहां पहुंचने पर वीजा जारी किया जाता है। आगमन पर वीजा की सुविधा देने वाले एशियाई देशों में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं। अफ्रीका में 21 देश हैं जो भारतीयों को आगमन पर वीजा प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के उन 60 देशों के नाम जहां भारतीय बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट-
इन सभी देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक (Visa Free Countries for Indian Passport Holders)
1. कुक आइलैंड
2. फिजी
3. मार्शल आइलैंड
4. माइक्रोनीशिया
5. नियू
6. पलाउ आइलैंड
7. समाओ
8. तुवालू
9. वनुआटू
10. ईरान
11. जॉर्डन
12. ओमान
13. कतर
14. अल्बानिया
15. सर्बिया
16. बारबाडोस
17. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
18. डोमिनिका
19. ग्रेनेडा
20. हैती
21. जमैका
22. मोंटेसेराट
23. सेंट किट्स एंड नेविस
24. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
25. त्रिनिदाद और टोबैगो
26. कंबोडिया
27. इंडोनेशिया
28. भूटान
29. सैंट लुसिया
30. लाओस
31. मकाओ
32.मालदीव
33.म्यांमार
34.नेपाल
35.श्री लंका
36.थाईलैंड
37.तिमोर-लेस्ते
38.बोलीविया
39.गैबॉन
40.गिनी-बिसाऊ
41.मेडागास्कर
42.मॉरिटानिया
43.मॉरीशस
44.मोजाम्बिक
45. रवांडा
56.सेनेगल
47.सेशल्स
48.सिएरा लियोन
49.सोमालिया
50.तंजानिया
51.टोगो
52.ट्यूनीशिया
53. युगांडा
54. इथोपिया
55.ज़िम्बाब्वे
56.केप वर्डे आइलैंड
57.कोमोरो आइलैंड
58. एल साल्वाडोर
59.बोत्सवाना
60. बुरुंडी