एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लगातार अपनी सिजलिंग अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। ऐसे में अक्सर उनका सिजलिंग अंदाज इंस्टाग्राम पर देखने को मिलता है. अब फिर से जैस्मिन ने अपने नए लुक से फैंस का दिल जीतते हुए अपने नए फोटोशूट की एक झलक शेयर की है.
लेटेस्ट फोटो में जैस्मिन रेड कलर की हॉल्टर नेक शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। यहां वह पूल में जाते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस फोटो में जैस्मीन ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए नया ग्लॉसी मेकअप किया है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बालों को ऊपर रखा हुआ है। इस अवतार को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह नहाने के बाद पूल से बाहर आ रही हैं।
इस फोटोशूट में जैस्मीन भसीन बेहद हॉट लग रही हैं. अब उनका ये लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.
अब एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि जैस्मिन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बॉडी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
वहीं अगर जैस्मिन के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें कई तरह के प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया जा चुका है। जहां एक तरफ वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं तो वहीं एक्ट्रेस जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह काफी समय से अपनी पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ की वजह से चर्चा में हैं।
