हस्तरेखा शास्त्र अनुसार मनुष्य के हाथ में उसका भविष्य छिपा होता है। हाथ में जीवन रेखा, वैवाहिक जीवन की रेखा, ह्रदय रेखा और धन रेखा होती है। ऐसे ही हाथ में सूर्य पर्वत, चंद्र पर्वत, गुरु पर्वत और केतु पर्वत होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं केतु पर्वत के बारे में। हाथ में केतु पर्वत का शुभ या अशुभ होना जीवन पर बड़ा असर डालता है। केतु पर्वत की स्थिति आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालती है। आइए जानते हैं कहा होता है और जीवन में इसका क्या प्रभाव होता है।

यहां होता है केतु पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में केतु पर्वत मणिबंध के ऊपर, शुक्र और चंद्र पर्वत के बीच में स्थित होता है। केतु पर्वत उठा हुआ है या दबा हुआ है या केतु पर्वत पर कुछ खास निशान हैं, इसका विश्लेषण करके ही केतु पर्वत से मिलने वाले फल के बारे में जाना जा सकता है।

लग्जरी लाइफ जीने को होते हैं शौकीन
अगर केतु पर्वत साफ, सुथरा हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास खूब धन होता है। साथ ही ये लोग अपने जीवन में सारे भौतिक सुख पाते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इनको राज सत्ता की प्राप्ति होती है।

केतु पर्वत का हो स्पष्ट आकार
हाथ में केतु पर्वत स्पष्ट आकार का हो और जातक की भाग्‍य रेखा भी स्‍पष्‍ट हो तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में धूब धन, बड़ा पद और मान-सम्‍मान मिलता है। यदि ये लोग गरीब घर में भी पैदा हों तो भी पैसे वाले बनते हैं। साथ ही ये लोग अपने दम पर तरक्की पाते हैं।

क्रॉस का निशान
अगर केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो इसे अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है। ऐसे लोगों कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही ऐसे लोगों की शिक्षा पूरी नहीं होती है। मतलब शिक्षा में रुकावट आती है।

केतु पर्वत पर हो मछली का निशान
हस्तरेखा शास्त्र केतु पर्वत पर अगर मछली का निशान हो हो ऐसे जातकों को पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में खूब आदर-सम्‍मान मिलता है। साथ ही ये लोग देश ही नहीं विदेश में भी मान- सम्मान पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *