फिरोजाबाद के रहने वाले एक लेबर की बेटी का चयन महिला अंडर-19 टीम में हो गया है. सोनम ने 4 दिन की ट्रेनिंग गोवा में ली और अब विशाखापट्टनम में हैं जहां वेस्टइंडीज से उनका मुकाबला होना है.

यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाली 16 साल की सोनम यादव ने अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में स्थान पा लिया है. सोनम कहती हैं कि वह चाहती हैं कि एक दिन भारत की तरफ से वर्ल्ड कप खेलें.

13 वर्ष से थी क्रिकेट में रुचि

थाना टूंडला इलाके के राजा के ताल निवासी सोनम यादव ऑलराउंडर है. वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करती है और मध्य क्रम की बल्लेबाज है. बेहद मध्यमवर्गीय परिवार में पली सोनम के पिता मुकेश कुमार कांच के कारखाने में काम करते हैं. सोनम के भाई अमन यादव बताते हैं कि सोनम जब 13 वर्ष की थी तभी से उसकी क्रिकेट में विशेष रुचि हो गई पास ही के एक खेल के मैदान में सबसे पहले उसने लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और उसके बाद बॉलिंग में अक्सर अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को वह आउट कर देती थी. बस यही से उसकी रुचि बढ़ी.

भाई और कोच को दिया श्रेय

उसके बाद सोनम ने पहले फिरोजाबाद में कोचिंग की. अब सोनम का इंडिया महिला अंडर-19 में चयन हो गया है.सोनम ने 4 दिन की ट्रेनिंग गोवा में ली और सिलेक्शन के बाद उसे विशाखापट्टनम भेज दिया गया जहां वेस्टइंडीज से मुकाबला होना है. सोनम अपनी यहां तक पहुंचने की सफलता का श्रेय अपने भाई अमन यादव, कोच रवि यादव व विकास पालीवाल को देती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *