बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फिट अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। बात जब वर्कआउट और डाइट की आती है तो मलाइका इसे लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं और हमेशा इसे मेंटेन करती हैं। यही उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज भी है। मलाइका के फिट अंदाज के उनके फैन्स उनके दीवाने हैं और अक्सर इसे लेकर चर्चा में रहते हैं.
इंटरनेट पर मलाइका का लेटेस्ट वीडियो देखने को मिला है, जिसमें वह अपने फिट अंदाज में जिम जाती नजर आ रही हैं. मीडिया द्वारा लिए गए इस वीडियो में मलाइका स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पैंट पहने बेहद स्लिम और फिट अंदाज में नजर आ रही हैं.
मलाइका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से ज्यादा अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली मलाइका ने कई फिल्मों में अपने आइटम गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। सलमान खान की फिल्म दबंग के गाने ‘मुन्नी बदनाम’ में उनकी अदाकारी सबसे ज्यादा चर्चा में है।
