एक लड़की ने 1 लाख बार भगवान राम का नाम लिखकर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की ऐसी चित्रकारी कि, जिसे देख आप अचरज में पड़ जाएंगे. इससे पहले आपने इतने धैर्य वाली बेमिसाल कलाकारी नहीं देखी होगी. वीडियो Aviator Anil Chopra ने ट्विटर पेज पर शेयर किया.

अब तक आपने कला और भक्ति के कई रूप देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको जो लुक दिखाने जा रहे हैं वो शायद ही पहले कहीं देखा गया हो. भगवान राम की महिमा से सभी परिचित हैं, दुनिया में उनके भक्तों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ ही भक्तों में राम के नाम पर अद्वितीय चित्र बनाने का धैर्य होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने अलग-अलग रंगों में 1 लाख से ज्यादा बार भगवान राम का नाम जप कर जबरदस्त कलाकारी दिखाई है.

भगवान राम के सहारे जबरदस्त चित्रकारी की करने वाली लड़की का वीडिओ रिटायर्ड एयर मार्शल Aviator Anil Chopra ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर शेयर किया है. जहां एक लड़की ने 10,0011 लाख बार भगवान राम का नाम लिखकर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की ऐसी चित्रकारी कर डाली, जिसे देखकर आप अचरज में पड़ जाएंगे. दावा है कि इससे पहले आपने ऐसी बेमिसाल कलाकारी नहीं देखी होगी.

राम नाम से बना दिया राम का शानदार चित्र

वायरल वीडियो में एक लड़की रंग बिरंगी कलम से सफेद कागज पर भगवान राम का नाम लिख रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पेंसिल से ड्रॉ की गई किसी ड्रॉइंग पर लड़की अलग अलग रंगों से राम राम राम लिखती दिख रही है. और जब उसकी लिखावट पूरी होती है, तो भगवान राम समेत माँ सीता, लक्ष्मण और हनुमान वाली पूरे दरबार की तस्वीर उभर आती है. जो बेहद मनमोहक थी. मात्र राम नाम से भगवान की छवि बना देना आसान नहीं. इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ धैर्य की भी आवश्यकता है, जो इस लड़की ने दिखाया है. राम की भक्ति का ही असर रहा होगा, कि इसके चेहरे पर कोई शिकन या थकान दिखाई नहीं दी. तभी तो उसने इतनी खूबसूरत तस्वीर बनाई है भगवान राम संग मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान की.

राम नाम की तस्वीर बनाने वाले कलाकार के धैर्य ने दिल जीत लिया

वीडियो देखने के बाद हर कोई इस कलाकार बच्ची की तारीफ कर रहा है. लोग उस व्यक्ति के धैर्य की भी सराहना कर रहे हैं जिसने 10,0000 से अधिक बार राम का नाम लिखा और इतनी सुंदर पेंटिंग बनाई। कई यूजर्स ने इस अद्भुत कलाकृति को राम मंदिर अयोध्या में स्थापित करने की इच्छा जताई है. एक यूजर ने लिखा- इसे फ्रेम करके अयोध्या में रख देना चाहिए, मैं सब्र का सम्मान करता हूं। महान काम। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- यह मंत्र जाप से भी ज्यादा असरदार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *