महेंद्र सिंह धोनी को आज के दौर में बच्चा–बच्चा जानता है।इनके ऊपर फिल्म भी बन चुकी। फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने एम. एस धोनी -थे अनटोल्ड स्टोरी फिल्म बनाई थी। फिल्म की कहानी का जिक्र करे तो ये धोनी की निजी जिंदगी से जुड़ी बातो पर प्रकाश डालती है। इसकी कड़ी में धोनी की गर्लफ्रेंड की कहानी प्रियंका झा के बारे में दर्शको को पता चलता है। धोनी की असल जिंदगी की गर्लफ्रेंड के बारे में बहुत कम लोग की जानते है।
पूरी फिल्म देखने के बाद दर्शको को पता लगता है कि जब धोनी विदेश दौरे पर थे। इसी समय प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। वही फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड की भूमिका बॉलीवुड की जानी–मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी ने बखूबी रूप से निभाया था। फिल्म में लोगो को दिशा का अभिनय खासा पसंद आया था। ये पर्दे पर बेहद खुबसूरत और सदगी पसंद महिला के रूप में नजर आई थी। फिल्म को देखने के बाद दर्शको को धोनी की असल जिंदगी की गर्लफ्रेंड की एक झलक पाने के लिए बेताब हो उठे थे। धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की तस्वीर अभी हाल के दिनो मे इंटरनेट पर देखी जा रही। जिसमे वो वाकई काफी खूबसूरती लग रही। शायद ये इनकी कोई ओल्ड फोटो है ,जोकि हाल में अपलोड की गई है। मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वालो को पता होगा कि एम. एस धोनी की जिंदगी पर बनी ,इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वही फिल्म में धोनी की पत्नी का रोल जानी – मानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने निभाया था।
धोनी के साथ एक और महिला का नाम जुड़ा था। इसके बारे में लोगो को कोई खास जानकारी नहीं है। उस महिला का नाम लक्ष्मी राय है। सुनने में आ रहा कि लक्ष्मी और धोनी की जिंदगी के ऊपर भी फिल्म बन सकती है। फिल्म की कहानी में वो क्रिकेटर के साथ इश्क फरमाती नजर आएगी।