प्रकाश राज फिल्मी दुनिया के चर्चित चेहरों में से एक हैं। प्रकाश राज ने साउथ की फिल्मों में कमाल कर बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाया है। 400 से ज्यादा फिल्में कर चुके प्रकाश राज उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें विलेन की भूमिका में कास्ट किया जाना है। प्रकाश राज रील लाइफ में भले ही विलेन का किरदार निभाएं लेकिन असल जिंदगी में वह हीरो हैं।
The Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज ने 2015 में तेलंगाना के महबूब नगर जिले के एक गांव को गोद लिया था। प्रकाश राज ने तत्कालीन जिलाधिकारी टीके श्रीदेवी और शाद नगर विधायक अंजैया यादव की मौजूदगी में कोंडारेड्डीपल्ली गांव को गोद लिया था।

बदल गई गांव की सूरत
This is the village adopted by @prakashraaj
Great progress made in tandem with local MLA @AnjaiahYTRS Garu ? https://t.co/yGfYdloaFT
— KTR (@KTRTRS) September 20, 2022
प्रकाश राज द्वारा गोद लिया गया यह गांव एक बार फिर चर्चा में है। प्रकाश राज ने इस गांव की सूरत बदल दी। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने प्रकाश राज की प्रशंसा करते हुए कोंडारेड्डीपल्ली की कुछ तस्वीरें साझा कीं। मधुसूदन नाम के एक यूजर ने गांव की तस्वीरें शेयर की और केटीआर ने उसी ट्वीट को रीट्वीट किया।

साउथ सिनेमा के कई सितारे न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने चैरिटी वर्क के लिए भी जाने जाते हैं। नागार्जुन ने कुछ दिन पहले 1080 एकड़ जंगल को गोद लिया था। महेश बाबू ने तेलंगाना में सिद्धपुरम और हैदराबाद में बुरिपालम नामक दो गांवों को गोद लिया है।

