इंसानियत दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है। शायद इसीलिए ये दुनिया जिन्दा है। हाल ही में नोएडा से ऐसी खबर आई है जिसने एक बार फिर इंसानियत पर भरोसा जताया है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में झाड़ियों के पास एक पुलिसकर्मी को कपड़े में लिपटा एक बच्चा मिला. वह बिना समय गंवाए बच्चे को घर ले आया और उसकी पत्नी ज्योति सिंह ने बच्चे को दूध पिलाकर उसकी जान बचाई।

SHO उस समय इस इलाके से जा रहे थे और उसी दौरान उनकी नज़र इस बच्चे पर पड़ी. बच्चे को उसके मां-बाप ने शायद मरने के लिए छोड़ दिया था.

ज्योति सिंह के मुताबिक बच्चे की हालत बहुत खराब थी। लेकिन इस कपल की इंसानियत की वजह से अब वो ख़तरे से बाहर है. ज्योति सिंह ने इस बच्चे के माध्यम से अपील की कि अगर लोग बच्चों को नहीं रखना चाहते हैं तो उन्हें इस तरह छोड़ने के बजाय किसी अनाथालय या किसी NGO को दे दें.

फिलहाल बच्चे को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन अभी भी इसके मां-बाप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इस दंपत्ति ने जिस तरह बच्चे की जान बचाई और इंसानियत की मिसाल कायम की, वो काबिले-तारीफ़ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *