भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपांशु काबरा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि मां गैराज का दरवाजा रिपेयर कर रहीं थी कि तभी उनकी सीढ़ी गिर गयी।
Little Child Saved Her Mother: छोटे बच्चों को कारनामों को वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। अब इन दिनों एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसनें लोगों के दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खतरे में पड़ी मां की जान को बच्चा किस तरह बाहर निकालता है। इस बच्चे ने कुछ ऐसा किया है कि देखते ही देखते वीडियो ने धमाल मचा दिया है।
मां को बचाने के लिए बच्चे ने लगा दी पूरी ताकत
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपांशु काबरा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि मां गैराज का दरवाजा रिपेयर कर रहीं थीं कि तभी उनकी सीढ़ी गिर गयी। मां को ऊपर लटके देख नन्हे जांबाज ने पूरी जान लगाकर सीढ़ी को वापस लगाकर उनकी मदद की। इस छोटे बच्चे की सूझ-बूझ और हिम्मत की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
बच्चे की हो रही तारीफ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दरवाजे के पास सीढ़ी लगाकर ऊपर कुछ कर रही है। इसी दौरान सीढ़ी गिर जाती है और महिला छज्जे को पकड़कर लट जाती है। इसके बाद वह चिल्लाने लगती है। सीढ़ी गिरने के बाद और मांग को परेशान देखकर बच्चा एक्टिव हो जाता है।
बच्चे ने दिखाया सूझबूझ
सीढ़ी गिरने के बाद छज्जे से लटकी महिला चिल्लाने लगती है, लेकिन बच्चा परेशान नहीं होता है और अपना सूझबूझ दिखाता है। बच्चे ने सीढ़ी को कोशिश कर खड़ा कर देता है।
इसके तुरंत बाद महिला सीढ़ी से नीचे उतर आती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस छोटे लड़के के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि बच्चे ने अपनी मां के लिए जान की बाजी लगा दी।
माँ गैराज का दरवाज़ा रिपेयर कर रहीं थी कि तभी उनकी सीढ़ी गिर गयी. माँ ऊपर लटके देख नन्हे जांबाज़ ने पूरी जान लगाकर सीढ़ी को वापस लगाकर उनक़ी मदद क़ी…
इस छोटे बच्चे क़ी सूझ-बूझ और हिम्मत क़ी जितनी प्रशांसा क़ी जाए कम है.
माँ गैराज का दरवाज़ा रिपेयर कर रहीं थी कि तभी उनकी सीढ़ी गिर गयी. माँ ऊपर लटके देख नन्हे जांबाज़ ने पूरी जान लगाकर सीढ़ी को वापस लगाकर उनक़ी मदद क़ी…
इस छोटे बच्चे क़ी सूझ-बूझ और हिम्मत क़ी जितनी प्रशांसा क़ी जाए कम है. pic.twitter.com/GjX6Ol3pid
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 23, 2022
यह वायरल वीडियो 43 सेकेंड का है जिसे अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि सात सौ से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती हैं। दूसरे ने लिखा है कि बहुत खूब…आपकी इस प्रेरणा से जरूर युवा वर्ग को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा भाई साहब। एक यूजर ने लिखा है कि ये पोस्ट देखकर इमोशनल हो गया है। एक ने लिखा है, बहुत सुंदर कार्य…लिटिल हीरो।
