नई दिल्ली : बीते बुधवार सैकड़ों उम्मीदवार खम्मम स्थित पुलिस परेड ग्राउंड्स में फ़िज़िकल टेस्ट में पास हुए. इस बीच एक जोड़ी ऐसी भी रही जिसपर सभी की नज़रें तिकी हुई थीं. दरअसल ये थीं चेन्नराम गांव की मां-बेटी की जोड़ी जिन्होने एक साथ फ़िज़िकल टेस्ट पास किया.
इस जोड़ी पर टिकी सबकी नज़रें
दरेली नागमणि मुलुगु में एक कांस्टेबल है जो इंस्पेक्टर बनने की इच्छा रखता है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लिया। जहां उन्होंने अपनी बेटी के समान ही झंडा लगाया। नागमणि की बेटी त्रिलोकी 21 साल की है जिसने इसी साल बीएससी पास की है। सब इंस्पेक्टर बनने की दौड़ में उसने अपनी मां को भी टक्कर दी।
कांस्टेबल है माँ
नागमणि की बात करें तो उन्होंने साल 2005-2006 तक बतौर आंगनबाड़ी वर्कर काम किया था. इसके बाद उन्होंने होमगार्ड जॉइन किया जहां साल 2020 में कांस्टेबल वह बनीं. नागमणि को वॉलीबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, खो खो जैसी खेलों में काफी दिलचस्पी है. अपने परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए वह अपने जीवन में कई
तरह की नौकरियां कर चुकी हैं. नागमणि हर वर्ष डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स में हिस्सा लेती हैं और खिताब जीतती हैं. राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कई खेल प्रतियोगिताओं में मेडल्स भी मिल चुके हैं.
बताया ख़ास अनुभव
माँ ही की तरह उनकी बेटी भी किसी चीज़ में कम नहीं हैं. नागमणि की बेटी त्रिलोकिनी ने मां के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए SI की तैयारी शुरू कर दी. माँ की तरह ही उसका भी सपना पुलिस की वर्दी पहनने का है. जो अब पूरा होने जा रहा है. मीडिया से बातचीत में नागमणि बताती हैं कि अपनी बेटी के साथ SI रिक्रुमेंट टेस्ट देना उनकी ज़िन्दगी का सबसे खास पल रहा. उन्हें पूरा विश्वास है कि वह दोनों लिखित परीक्षा पास कर लेंगे.
