दोस्तों, कहते हैं कि लगन और मेहनत से कोई काम किया जाए तो सफलता ज़रूर मिलती है। इसका एक उदाहरण हमारे सामने प्रस्तुत किया है उत्तराखंड के एक छोटे से गाँव रामपुर में रहने वाली बालिका प्रियंका दीवान ने।

प्रियंका दीवान जो की चमोली जिले में स्थित देवाल ब्लॉक के एक गाँव रामपुर में रहती है उसने अपनी मेहनत से यूपीएससी की परीक्षा में 297 रैंक हासिल करके ना सिर्फ़ अपने गाँव का बल्कि पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। प्रियंका दीवान के पिताजी का नाम राम दीवान है और वे किसान हैं। इनकी माताजी का नाम विमला देवी है जो कि एक गृहणी हैं।

आर्थिक हालात कमजोर होने के बावजूद हार नहीं मानी और पढ़ाई में जुटी रहीं प्रियंका
उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है इसलिए प्रियंका ने अपने गाँव में रहकर ही प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण की। वे अच्छे इंगलिश मीडियम प्राइवेट स्कूल में पढ़ना चाहती थी लेकिन पैसों की तंगी की वज़ह से एडमिशन नहीं ले पाई। वे ना सिर्फ़ गाँव के विद्यालय से अपनी पढ़ाई करती थी बल्कि स्कूल से आने के बाद अपने पिताजी की सहायता के लिए खेत में उनके साथ काम भी किया करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उनका गाँव बहुत पिछड़ा हुआ है और वहाँ पर अच्छी सड़कें, बिजली की व्यवस्था और अच्छा मोबाइल नेटवर्क आदि भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *