वैसे तो दुनिया में कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिन्हें भुत-प्रेत और आत्माओं पर विश्वास नहीं होता होगा| मगर ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें इन रहस्यमयी चीजों पर विश्वास रहता है| ऐसा माना जाता है कि इनका असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं कुछ वस्तुओं पर भी होता है| आज हम आपको ऐसी ही कुछ शापित वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में जानकार आपकी रूह कांप जायेगी|

चेयर ऑफ़ डेथ

 

 

इंग्लैंड के नार्थ यॉर्कशायर में स्थित यह शापित कुर्सी थॉमस बस्बी नामक एक खुनी व्यक्ति की है| साल १७०२ में अपने ससुर डैनियल की हत्या के जुर्म में थॉमस को मृत्युदंड दिया गया था| बस्बी ने अपने ससुर का गला घोटकर हत्या कर दी थी क्यूंकि वो उसकी पसंदीदा कुर्सी पर बैठे थे| मरने से पहले बस्बी की आखिरी इक्षा के बारे में उससे पूछा गया तो उसने कहा कि जो भी उसकी कुर्सी पर बैठेगा उसकी मौत हो जायेगी| ऐसा कहा जाता है कि अब तक करीब ६३ लोगों की मौत इस कुर्सी पर बैठने की वजह से हो चुकी है| बता दें कि इस कुर्सी को तिरस्क म्यूजियम नामक एक म्यूजियम में ऊपर की ओर रखा गया है ताकि कोई भी इस पर गलती से बैठ ना जाए| इस कुर्सी का रहस्य आज भी कायम है|

क्राईंग बॉय पेंटिंग

गिओवन्नी ब्रेगोलिन द्वारा साल १९५० में बनाई गयी इस शापित पेंटिंग को जिस किसी ने भी अपने घर में लाया उसका या तो घर जल जाता था या फिर कही और आग लग जाती थी| सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि आग लगे उस घर में सबकुछ जल कर राख हो जाता था मगर इस तस्वीर को कुछ भी नहीं होता था, जिसे देख स्वाभाविक तौर पर लोग हैरान रह जाते थे| ५ सितम्बर १९८५ में ‘द सन’ नामक ब्रिटिश अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक फायर-फाइटर ने इस बात का खुलासा किया कि वह जिस भी घर आग बुझाने के लिए जाते, वहां ये पेंटिंग मौजूद रहती थी| इन हादसों के चलते लोगों ने इस तरह की पेंटिंग रखना बंद कर दिया, जिसके बाद हादसों में कमी आयी|

एनाबेल डॉल

सबसे पहले यह गुड़िया जॉनी ग्रुएल नामक व्यक्ति को उसके घर के पीछे मिली थी| जॉनी ग्रुएल की बेटी मार्सेला इस गुड़िया से खेला करती थी| मार्सेला की मौत १३ साल की उम्र में हो गयी जिसका कारण संक्रमित टीके को बताया गया| मार्सेला की मौत के बाद यह गुड़िया जिस रहस्मयी ढंग से मिली थी उसी तरह से गायब भी हो गयी| काफी खोजने के बाद यह गुड़िया एक एंटीक शॉप में पायी गयी थी|

साल १९७० में डोना नामक एक नर्सिंग स्टूडेंट को यह गुड़िया उसकी मां ने गिफ्ट की| डोना ने इस गुड़िया में कुछ अजीब सी हरकतें महसूस की| उसने देखा कि जब वो गुड़िया को किसी जगह छोड़ कर जाती तो वापस आने पर वो गुड़िया उस जगह न होकर किसी और ही जगह मिलती थी| जिसके बाद डोना ने पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक्सपर्ट ऐड और लॉरेन को बुलाया था|

यह एक शापित गुड़िया है जिसके अंदर कथित तौर पर एनाबेल नाम की एक लड़की की आत्मा का वास है| जिसे फिल्मों में भी दिखाया जा चूका है| आत्माओं को लेकर पीड़ित लोगों की मदद करने वाले ऐड और लॉरेन द्वारा बनाये गए म्यूजियम में इस गुड़िया को आज भी कांच के बक्से में बंद करके कड़ी निगरानी में रखा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *