जो शराब से भी ज्यादा नशीला

वैसे तो शहद हर व्यक्ति के लिए स्वास्थ के लिए बहोत ही लाभदायक होता है| शहद से कई प्रकार के रोगों से भी मुक्ति पायी जाती है| मगर आज हम आपको Red Himalayan Cliff Shahad के बारे में बताने जा रहे है जो शराब से भी ज्यादा नशीली है और दुनियाभर में इसकी मांग भी काफी ज्यादा हो रही है|

इस लाल शहद को बनाने वाली मधुमक्खियां को हिमालयन क्लिफ के नाम से जाना जाता है| ये मधुमक्खियां दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खियां हैं। आपको बता दें कि ये मधुमक्खियां जंगली और जहरीले फलों के रस से यह शहद बनाती हैं। इसी वजह से यह रेड हिमालयन क्लिफ शाहद शराब से ज्यादा नशीला है।

इसके अलावा इस शहद में एक ख़ास बात और है कि इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण भी पाए जाते है, जिसकी वजह से Laal Himalayan Cliff Shahad की मांग बहुत ज्यादा है| यह शहद नेपाल के दूर जंगलों में पायी जाती है|

Himalayan Cliff शहद को इकट्ठा करने करने में बड़ी मेहनत और विशेष कौशल की आवश्यकता होती है| जिसकी वजह से यह महंगी बिका करती है| इसे खरीदने के लिए सबसे सुरक्षित जगह केवल स्थानीय लोगों से ही होती है, क्यूंकि इन्हीं के पास असली लाल शहद मिल सकता है|

इस शहद को इकठ्ठा करने वाले लोगों को गुरुंग कहा जाता है| नेपाल में करीब साढ़े तीन लाख के करीब गुरुंग रहते है, जो जंगली मधुमक्खियों के छत्ते से शहद इकठ्ठा करने के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी से प्रशिक्षित होते है|

हर साल करीब 20 से 50 गैलन शहद यहाँ निकाली जाती है और बाहर के लोग इस शहद को खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में यहाँ आते है| बता दें कि Himalayan Cliff शहद में एब्सिन्थे नामक नशीला पदार्थ पाया जाता है जिसकी वजह से इसे कई देशों में बेचने पर पाबंदी भी लगाई गयी है|

स्थानीय लोग इस शहद का अधिक सेवन नहीं किया करते है, मगर निर्यातकों को इसके औषधीय गुणों के कारण, इसके निर्यात से काफी लाभ होता है| यह शहद कोरियाई बाजार में बहुत अधिक कीमत में बेचा जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *