सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियोज सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं. वाइल्ड लाइफ लोगो की पहली पसंद होता है. जिसमें अक्सर आप पालतू जानवरों की मस्ती और जंगली जानवरों की खुराफात देखकर अपना दिल बहला सकते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोग पैसों के लिए या फिर ज्यादा व्यूज़ और लाइक्स के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं और खतरनाक शिकारियों के साथ जानलेवा स्टंट को अंजाम देने की कोशिश में रहते हैं. लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि जंगली जानवरों का कोई भरोसा नहीं है. लाख ट्रेनिंग के बावजूद उनका मूड बदलते ही हमलावर हो जाते हैं.

इंस्टाग्राम earth.reel पर शेयर एक वीडियो में खतरनाक मगरमच्छ के साथ करतब दिखाना शख्स को भारी पड़ गया. शख्स खतरनाक शिकारी के मुंह में अपना पूरा हाथ डालकर करतब दिखाने की कोशिश कर रहा था. ऐसा कर वो लोगों के बीच अपनी धमक जमाने के चक्कर में था. लेकिन अगले ही पल जानवर ने ऐसा दबोचा की उसकी सारी हेकड़ी निकल गयी.

मगरमच्छ के साथ मस्ती पड़ी शख्स को महंगी

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक करतबबाज़ खतरनाक मगरमच्छ के साथ लोगों को जानलेवा करतब दिखा रहा है. लोगों के बीच अपनी धमक जमाने के लिए उसने खूंखार शिकारी के मुंह में अपना पूरा का पूरा हाथ डाल दिया और उसे परेशान करने लगा. पहले तो मगरमच्छ चुपचाप इस करतब में सहयोग करता रहा. लेकिन जब वो ज्यादा तंग हुआ तो करतबबाज़ के हाथ को झट से दबोच लिया. जानवर का हमलावर होना था कि शख्स की हालत खस्ता हो गई. उसने किसी तरह अपना हाथ मगरमच्छ के मुंह से बाहर निकाला और जान बचाकर वहां से भागा.


स्टंट के चक्कर में शिकारी के मुंह में डाला हाथ फिर….

ऐसे करतब अक्सर लोग ट्रेंड जानवरों के साथ करते हैं. जो बाकायदा शो केस के लिए ही तैयार किये जाते हैं. फिर भी खूंखार शिकारियों को हल्के में लेना कहीं से भी ठीक नहीं रहता. वो कब हमलावर हो जाएं, कब उनका मूड बदल जाए कहा नहीं जा सकता. ऐसे में बेहतर है कि ऐसे करतब के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरती जाये. वरना यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों ने ऐसे स्टंट को बेवकूफ़ी कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *