हिंदू धर्म के महाकाव्य महाभारत पर कई वेबसीरीज और फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन इस महाकाव्य का विस्तार इतना है कि कितनी भी बार इसे बनाकर दर्शकों पर छाप छोड़ी जा सकती है. ऐसा ही फैसला डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने लिया है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार महाभारत पर एक धांसू वेबसीरीज बनाने जा रहा है. ‘उड़ता पंजाब’ और ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले बॉलीवुड के निर्माता मधु मंटेना (Madhu Mantena) इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं. हाल ही में आयोजित हुए D23 एक्सपो इवेंट में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने महाभारत सीरीज का ऐलान किया है.

साथ ही इस सीरीज के पोस्टर भी जारी किए गए हैं. इन फोटोज के आते ही फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कंटेंट हैड गौरव बनर्जी ने मीडिया को बताया कि करीब 2 हजार साल पहले लिए गए इस महाकाव्य की कहानियां आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. भारत में रहने वाले करोड़ों लोगों ने महाभारत की कहानियां सुनी हैं.

आज भी सुनाई जाती हैं महाभारत की कहानियां

हमारे घरों में बुजुर्गों के द्वारा महाभारत की कहानियों की मिसाल दी जाती है. वहीं कई लोग आज भी महाभारत की कहानी को पूरी तरह नहीं जानते. इसलिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह मल्टीसीजनल सीरीज लोगों को इसकी कहानियों से अवगत कराएगी. गौरव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस महाकाव्य को लोगों के बीच दिखाने का मौका मिला है.

पहले भी बन चुकी है सीरीज

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब महाभारत पर वेबसीरीज बनाई जा रही है. सबसे पहले साल 1988 में दूरर्दशन पर प्रसारित हुआ महाभारत लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा. कई सालों तक इसे लोग अपने घरों में नियमित रूप से देखते रहे. बीआर चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस था और रवि चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया था. इसके बाद साल 2013 में महाभारत पर एक और टीवी शो बनाया गया था.

2023 में होगी रिलीज

गौरव बनर्जी ने बताया कि यह सीरीज साल 2023 मे रिलीज की जाएगी. इसको लेकर काम जारी है. कई महीनों से अलग-अलग टीमें इस पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विथ करण के सीजन 8 की भी घोषणा की है. 7वें सीजन की सफलता के बाद 8वें सीजन की तैयारी जोरों पर है. जल्द ही इसकी तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *