अपने प्यार भरे जीवन को शुरू करने के लिए कपल्स डेटिंग करते हैं, जिससे कि वे एक दूसरे के साथ समय बिता कर एक दूसरे के बारे में जान सकें और अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकें. डेटिंग के दौरान ये कपल्स पार्क में घूमना, कैफे-रेस्टोरेंट में जाते हैं, आउटडोर एक्टिविटीज में हिस्सा लेना, एक दूसरे को उपहार देने जैसे तरीके अपनाते हैं.

बढ़ रहा है ग्रीन डेटिंग का क्रेज

अच्छी बात ये है कि अब हमारे देश के कपल्स अपने प्यार को मजबूत करने के साथ साथ पर्यावरण को लेकर भी जागरूकता बढ़ा रहे हैं. कई लोग ऐसा भी सोच रहे होंगे कि भला डेटिंग के दौरान पर्यावरण को कैसे बचाने की कोशिश की जा सकती है? तो जान लीजिए कि ऐसा संभव है और इसे ग्रीन डेटिंग कहा जाता है.

क्या है ग्रीन डेटिंग

इस तरह की डेटिंग में कपल्स एक-दूसरे को उपहार के तौर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाली चीजें तोहफे में देते हैं. बता दें कि ग्रीन डेटिंग अब हमारे देश में भी धीरे धीरे प्रचलित हो रहा है. अगर आप भी इस तरह के आइडिया में दिलचस्पी दिखाते हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि कइस तरह से आप इको-फ्रेंडली डेटिंग करते हुए अपने पार्टनर की नजर में और भी ज्यादा स्पेशल बन सकते हैं.

आप भी अपना सकते हैं ये आइडियाज़
इस तरह की डेटिंग में कई कपल्स अपने पार्टनर को रियूजेबल कॉफी मग, सस्टेनेबल बैग्स या इनडोर प्लांट्स गिफ्ट करते हैं. आज जिस दौर में लोग अपने पार्टनर के साथ कैफे या रेस्टोरेंट में बैठना पसंद करते हैं, वहीं आप किसी पार्क में चादर बिछाकर पिकनिक इंजॉए कर सकते हैं.

अपने पार्टनर के साथ आउटडोर गार्डन पिकनिक प्लान कर के आप उनके सामने अपनी पर्यावरण के प्रति जागरूकता से उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर सकते हैं. इस पिकनिक में आप बायो-डिग्रेडेबल कप्स और प्लेट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो पूरी तरह से इको-फ्रेंडली होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *