एमएस धोनी (Ms Dhoni) ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वह अब केवल आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन सबके बीच उनकी एक फोटो इंटरनेट पर सामने आई है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
MS Dhoni as a police officer in an ad. pic.twitter.com/nleS9DR8bh
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 2, 2023
वर्दी में दिखे माही

एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं। उन्हें कई बार आर्मी यूनिफॉर्म पहने देखा गया है। हालांकि इस विज्ञापन के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एमएस धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

‘लेट्स गेट मैरिड’
MS Dhoni First Film: LGM होगी एमएस धोनी की पहली फिल्म, साक्षी बनी प्रोड्यूसर! फिल्मों की दुनिया में माही ने शुरु की अपनी नई पारी। –
एमएस धोनी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी काबिलियत साबित करने के लिए तैयार हैं। पहली तमिल फिल्म का निर्माण महेंद्र सिंह धोनी की प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट ने किया हैं। ‘लेट्स गेट मैरिड’ फिल्म का टाइटल है।

इस फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना मुख्य भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर, योगी बाबू इसका एक हिस्सा हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह फिल्म की निर्माता हैं। फिल्म को लेकर माही के फैंस काफ़ी एक्साइटेड हैं।
आईपीएल 2023

सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल जीता है। वह चेन्नई के लिए आईपीएल 2023 में भी दिखाई देंगे। आपको याद दिला दें कि आईपीएल 2022 से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली थी। लेकिन धोनी ने जल्दी ही वापसी कर ली। वह इस बार टीम को बराबरी से संभाल सकते हैं।
