ऐसा कहा जाता है जब किस्मत खराब होती है तब ऊंट पर बैठे शख्स को भी कुत्ता काट लेता है। सोशल मीडिया पर यूके के वेल्स में रहने वाले एक शख्स की खराब किस्मत चर्चा में है। शख्स का पहले तो दिल टूटा। लेकिन उसके आगे जो हुआ, वो और दर्दनाक था। पहले उसका ब्रेकअप हुआ। उसके तुरंत बाद ही उसकी एक्स की अरबों की लॉटरी लग गई। अगर शख्स का ब्रेकअप ना हुआ होता, तो आज वो भी अपनी एक्स की लॉटरी का हिस्सेदार होता।
वेल्स के रहने वाले डेनियल वाइट की खराब किस्मत पर सभी मजे ले रहे हैं। उसे अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप का काफी अफ़सोस हो रहा है। इस ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद उसकी एक्स की अरबों की लॉटरी लग गई। जी हां, यूरोमिलियन्स जैकपोट में लड़की ने करीब 6 अरब की लॉटरी जीती। पेशे से रग्बी प्लेयर डेनियल के मुताबिक़, वो इस लड़की को, जिसका नाम कॉर्टनी डेविस था, करीब दो साल से डेट कर रहा था। लॉटरी जीतने के कुछ महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था।
डेविस ने अपने साथ हुई इस घटना को लोगों के साथ शेयर किया। उसने बताया कि ये खबर उसके दिल के दर्द को और बढ़ा रही है। जब डेविस के दोस्तों को इस बारे में पता चला तो सबने उसका खूब मजाक बनाया। डेनियल और कॉर्टनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। 27 साल के डेविस के मुताबिक, स्कूल से उसे कॉर्टनी पसंद थी। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन कुछ महीने पहले कॉर्टनी ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। डेविस ने भी उससे साथ रहने की रिक्वेस्ट नहीं की और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
इस ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद डेविस को पता चला कि कॉर्टनी के परिवार ने अरबों की लॉटरी जीती है और इनाम की राशि सारे घरवालों में बांटी गई है। ये टिकट कॉर्टनी की बहन ने खरीदी थी और अब वो अपने प्रेमी को भी इसमें हिस्सा दे रही है। अगर डेविस का ब्रेकअप नहीं हुआ होता, तो उसे भी इसमें हिस्सा मिलता। डेविस ने बताया कि लॉटरी जीतने की खबर सामने आने के बाद लोग उसका काफी मजाक बना रहे हैं। दिल टूटने पर उसे उतना दर्द नहीं हुआ था, जितना इतने पैसे हाथ से निकल जाने का हो रहा है।
