अक्सर लोग भावनाओं में बहकर ऐसे काम कर जाता है जिसके बाद उसे पछतावा होता है मगर कई बार इंसान गुस्से में इतना बड़ा कदम उठा लेता है कि फिर पछतावे का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि वो इस दुनिया में ही नहीं रह जाता। बचता है तो सिर्फ प्रियजनों द्वारा चीजों के लिए मलाल करना। हाल ही में ऐसा ही हुआ जब एक अमेरिका की फेमस न्यूज एंकर ने गुस्से में आत्महत्या कर ली जिसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है।
अमेरिका के विसकॉनसिन में बीते 27 अगस्त को नीना पैचोलके नाम की 27 वर्षीय न्यूज एंकर ने अपनी जान ले ली। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार वो अपने मंगेतर से नाराज थी जिसने शादी से कुछ ही दिनों पहले सगाई को तोड़ दिया था। मगर आत्महत्या के लिए उठाया गया ये कदम सिर्फ रिश्ता तोड़ने की वजह से नहीं था। नीना की सहेली ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि नीना ने कुछ वक्त पहले ही उसे बताया था कि एक दिन जब वो मंगेतर के घर पर गई थी तो उसे वहां परायी महिला के अंडरगार्मेंट्स मिले थे। इससे वो समझ गई थी कि मंगेतर का अफेयर चल रहा है।
नीना के मंगेतर का नाम कायले हास है जो 38 साल के हैं और दो बच्चों के पिता हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनका दो सालों का रिश्ता शराब, झगड़े और अफेयर से ही बना था। दोनों ने जुलाई में ही मिलकर एक घर खरीदा था जिसमें वो मरी मिली। 12 अक्टूबर को उनकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने लाश की जांच कर बताया कि उसने खुदकुशी की है।नीना की दोस्त ने कहा कि वो रिश्ते में ज्यादा जुड़ी थी और उसका मंगेतर उससे उतना प्यार नहीं करता था जितना नीना किया करती थी। कायले ने इसी साल मई में नीना को प्रपोज किया था और उसी वक्त वो अपना घर छोड़कर मंगेतर के साथ रहने लगी थी। दोस्त ने बताया कि दोनों के बीच इतनी लड़ाइयां होने लगी थीं कि शादी से कुछ ही दिन पहले मंगेतर ने रिश्ता खत्म कर दिया था। रिश्ता और अफेयर ही दो कारण हैं जिसके चलते नीना ने आत्महत्या की। उसके माता-पिता ने बताया कि नीना खुद भी मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से गुजर रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
