अगस्त महीने में भारत में कुल 5.83 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ। यह आंकड़ा पिछले महीने के लिए निर्धारित 6.79 करोड़ टन के लक्ष्य से कम है।

सरकार के अनंतिम मासिक आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में कोयला उत्पादन का लक्ष्य 67.9 करोड़ टन था।

हालांकि, अगस्त 2022 में उत्पादन पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 8.27 प्रतिशत बढ़कर 5.83 करोड़ टन हो गया। अगस्त 2021 में कोयले का उत्पादन 5.38 करोड़ टन था।

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में अप्रैल-अगस्त में कोयला उत्पादन बढ़कर 32.43 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26.39 करोड़ टन था।

अगस्त में कोयले की आपूर्ति 5.41 प्रतिशत बढ़कर 6.34 करोड़ टन हो गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 6.01 करोड़ टन था। ईंधन की बढ़ती मांग के बीच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *