श्रेयस अय्यर कमर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, वहीं, उनके लेकर कयास लग रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों का हिस्सा भी अय्यर नहीं बन पाएगं. लेकिन इन्हीं कयासों के बीच अय्यर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो शिखर धवन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं
श्रेयस अय्यर कमर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, वहीं, उनके लेकर कयास लग रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों का हिस्सा भी अय्यर नहीं बन पाएगं. लेकिन इन्हीं कयासों के बीच अय्यर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो शिखर धवन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, धवन सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब भारतीय क्रिकेटर ने अय्यर के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया जिसे फैन्स काफी पसंद तो कर रहे हैं लेकिन सभी फैन्स के जेहन में ये सवाल उठ खड़े हुए हैं कि यदि अय्यर वीडियो में इस मस्ती भरे अंदाज में डांस कर सकते हैं तो फिर वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में क्यों नहीं खेल सकते हैं.
We can’t ???? ???? when this jodi sets the stage on ?!
?: IG/@SDhawan25 #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/ONZbg6ZVQX
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 4, 2023
अय्यर औऱ धवन जिस गाने पर डांस कर महफिल लूट रहे हैं वो गाना Baby Calm Down’ है. दोनों का अंदाज फैन्स खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, चोट के बाद अय्यर बेंगलोर के नेशनल अकेडमी गए थे जहां वो अपने चोट का उपचार कर रहे थे. अभी तक वैसे अय्यर टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. अय्यर को लेकर फाइनल फैसला कुछ ही दिन में आने वाला है.
Dance moves of Shikhar Dhawan and Shreyas Iyer. pic.twitter.com/lzEFogiDif
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) February 4, 2023
अय्यर नहीं खेले तो सूर्यकुमार यादव का डेब्यू पक्का
यदि श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट के पहले तक फिट नहीं हो पाए तो यकीनन सूर्या को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. वनडे और टी-20 के लिए सूर्या डेब्यू कर चुके हैं लेकिन अबतक टेस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली है. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार सूर्यकुमार यादव को टेस्ट मैच भी खेलने का मौका मिलेगा.
