भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक(dinesh kartik) के लिए साल 2022 किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा है।
सबसे पहले दिनेश ने आईपीएल 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन कर हर किसी को मुंह तोड़ जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी कर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई।
और अब उनके लिए एक और खुशी की बात है, की उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस समय खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने ये मेडल अपने नाम किया है।
अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल की इस सफलता से दिनेश कार्तिक ने उन्हे कुछ इस प्रकार से बधाई दी है।
आपको बता दे, की कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के स्क्वाश मिक्स डबल्स में भारत के लिए दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है।
उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की मिक्स डबल्स की जोड़ी लोब्बन डोना और पीले केमरून को 2.0 से मात दी।दोस्तो आपको बताना चाहेंगे, की दीपिका और सौरव घोषाल दोनो ही काफी अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी है। और इस बात का सबूत इस मैच में भी साफतौर पर देखा गया है।
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इन दोनो की जोड़ी ने भारत को बहुत से मैच जितवाए है।
हालाकि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद दीपिका के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी पत्नी और सौरव घोषाल को बधाई दी है।
36 साल के दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफार्म ट्विटर पर अपनी पत्नी दीपिका और सौरव को स्क्वाश मिक्स डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने की बधाई दी।
ट्वीट करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, की आपका प्रयास और मेहनत रंग लाई है। आप दोनो लोगो पर बहुत खुशी और गर्व है।
बता दे, की दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में शादी की थी। और दोनो ही अपनी अपनी फील्ड के माहिर खिलाड़ियों में गिने जाते है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में स्क्वाश मिक्स डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए दीपिका और सौरव को बधाई दी है।
द्रौपदी मुर्मू ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, की राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश मिक्स इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल को ढेर सारी बधाई।
आपका पोडियम फिनिश भारत में स्क्वाश प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है। इस तरह की जीत हमारे देश में खेलों की लोकप्रियता को बढ़ावा देती है।
