फिल्म का नाम: दोबारा (Dobaaraa)
लाल सिंह चड्ढा स्टारकास्ट: तापसी पन्न (Taapsee Pannu), पावेल गुलाटी (Pavial Gulati), राहुत भट्ट (Rahul Bhat)
फिल्म निर्देशक: अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)
रेटिंग: 4

Dobaaraa Movie Review: तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘दोबारा (Dobaaraa)’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘दोबारा’ 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘मिराज’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दर्शकों को एक अलग तरह के सिनेमा का तोहफा दिया है। टाइम ट्रेवलिंग पर आधारित यह फिल्म ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म में तापसी के अलावा एक्टर पावेल गुलाटी और राहुल भट्ट मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाई है या नहीं?

कैसी है कहानी

‘दोबारा’ की कहानी बेहद ही यूनिक है। इस फिल्म में भूतकाल और भविष्यकाल को बड़े ही सामंज्य के साथ परोसा गया है। फिल्म की कहानी दो दशकों में बंटी है, 1990 और 2020 का दशक। 1990 में 12 साल का लड़का अनय एक तूफानी रात में अपने पड़ोसी को अपनी पत्नी की हत्या करते हुए देख लेता है। जब अनय घबरा कर भागने लगता है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी उसे कुचल देती है, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो जाती है। 20 साल बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है।

अंतरा यानी तापसी पन्नू, जो एक नर्स है, अपने बच्चे और पति के साथ पुणे शिफ्ट होती है। अंतरा और उसका परिवार उसी घर में शिफ्ट होता है, जहां अनय रहता था। अंतरा घर में रखे पुराने टीवी सेट के जरिए अनय से बात करती है। अंतरा उस टीवी सेट के जरिए यहां भूतकाल में झांकती है और अनय को सड़क दुर्घटना से बचाने की कोशिश करती है। इस फिल्म में अतीत और वर्तमान को एक-दूसरे से जुड़ते हुए दिखाया गया है। अंतरा अपनी सूझबूझ से जो चीजें अतीत में बदलती हैं, वर्तमान में भी वह सारी चीजें बदल जाती हैं।

कैसी है फिल्म
तापसी पन्नू की ‘दोबारा’ सस्पेंस, थ्रिलर और साइंस का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है। इस फिल्म का निर्देशन बखूबी किया गया है तो वहीं तापसी ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है। यह फिल्म शुरुआत से अंत तक आपको बांधे रखती है। फिल्म में कहीं भी आपको बोरियित महसूस नहीं होगी। अगर आप टाइम ट्रेवलिंग फिल्मों के शौकीन है तो तापसी की यह फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *