Top 5 South Gossips Today: साउथ सिनेमाई दुनिया में आज दिन भर कई खबरों को लेकर हलचल रही। सबसे ज्यादा चर्चा तो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 को लेकर रही। चर्चा थी कि इस फिल्म के लिए निर्देशक सुकुमार ने अपनी फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इधर, रिपोर्ट्स सामने आईं कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर ने रिलीज से पहले ही मोटी रकम हासिल कर ली है। इसके अलावा निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरम की फिल्म कार्तिकेय 2 ने 10वें दिन भी अच्छी कमाई हासिल करते हुए अब तक हिंदी बॉक्स ऑफिस से 16.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यहां देखें दिन भर चर्चा में रहीं साउथ सिनेमा की 5 बड़ी खबरें।
पुष्पा 2 के लिए सुकुमार ने बढ़ाई फीस
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की मुहूर्त पूजा की तस्वीरें बीते दिन सुर्खियों में रहीं। अब आज दिन भर चर्चा फिल्म के निर्देशक सुकुमार की फीस को लेकर रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए सुकुमार पूरे 50 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज कर रहे हैं।
लाइगर ने हासिल की धाकड़ प्री-रिलीज कमाई
इधर, तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर के प्री-रिलीज बिजनेस के आंकड़ों ने खासा बज बनाया। फिल्म को रिलीज होने में अभी पूरे 2 दिन का वक्त बाकी है। चर्चा रही कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही वर्ल्डवाइड स्तर पर 88 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फ्लोर पर जल्दी पहुंचेगी प्रभास-सिद्धार्थ आनंद की फिल्म
सुपरस्टार प्रभास अपनी कई दिलचस्प फिल्मों के लाइनअप को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो जल्दी ही वॉर फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर काफी लंबे वक्त से बज है। अब ताजा खबर ये है कि ये फिल्म साल 2023 तक फ्लोर पर पहुंचने की तैयारी में हैं।
कार्तिकेय 2 का हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
तेलुगु फिल्म स्टार निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरम की फिल्म कार्तिकेय 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस से भी मोटी रकम कूटने में बिजी है। इस फिल्म ने 10वें दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस से कुल 16.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर 75 करोड़ रुपये की मोटी रकम हासिल कर चुकी है।
महेश बाबू की 2 फिल्मों का सीक्वल लाना चाहते थे पुरी जगन्नाथ
इधर, लाइगर निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म पोकिरी और बिजनेसमैन के सीक्वल की प्लानिंग कई सालों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो इन दोनों फिल्मों के सीक्वल हिंदी वर्जन में भी रिलीज करना चाहते थे। हालांकि इस बारे में कभी निर्देशक ने महेश बाबू से बात नहीं की। जिस वजह से ये फिल्में फ्लोर पर नहीं पहुंच सकीं।
