वीडियोज़ सोशल मीडिया की जान हैं, लोग हर तरह के वीडियो यहां अपलोड करते हैं. ऐसे में कई वीडियोज़ ऐसे होते हैं जिन्हें देख हंसी आती है तो कई इमोशनल वीडियो हमें भावुक कर देते हैं.

कमाल का जुगाड़ लगाया बंदे ने

ऐसा ही एक जुगाड़ू वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कम मेहनत और कम मैन पावर के साथ एक कठिन काम को बड़ी आसानी से अंजाम दिया गया. मॉडर्न टेक्नोलॉजी की झलक दिखा रहे इस जुगाड़ ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

इस तरह लकड़ी को लोड किया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कमाल का जुगाड़ लगाते हुए एक ट्रक की मदद से पेड़ों के कटे हुए बड़े-बड़े गट्ठरों को लोड कर रहा है. इस काम में कम से कम चार से छह लोगों की जरूरत होती है लेकिन इस शख्स के दिमाग में उपजे जुगाड़ ने उससे अकेले ही ये काम करवा दिया. दरअसल, यह शख्स पेड़ के टुकड़ों को एक मोटी से रस्सी से बांध कर ट्रक पर इस तरह अटकाता है कि गाड़ी के आगे बढ़ते ही लकड़ी का बड़ा टुकड़ा अपने आप गाड़ी पर लोड हो जाता है. इस तरह से शख्स ने सभी गट्ठरों को ट्रक पर चढ़ा लिया.

लोगों के बीच हुई खूब चर्चा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ पेड़ों को काटने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस कमाल के जुगाड़ के लिए इस शख्स के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं.


ऐसे ही कुछ लोगों ने इस शख्स के जुगाड़ को लेकर मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘आइंसटाइन का टीचर अभी जिंदा है’. वहीं दूसरे का कमेंट था, ‘बेरोजगार इंजीनियर होगा’. हालांकि कुछ लोगों ने पेड़ काटे जाने की आलोचना भी की. जैसे कि एक यूजर ने लिखा कि, ‘इसमें दिमाग वाली बात नहीं, दिमाग होता तो पेड़ नहीं काटते’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *