लड़की का नाम ऐलिस जेम्स (Alice James) है. 30 साल की ऐलिस ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं. उन्होंने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर बॉयफ्रेंड मिलने की कहानी शेयर की है, जिसमें ऐलिस ने बताया कि कैसे उनके पिता ने बॉयफ्रेंड खोजने में उनकी मदद की. ऐलिस के वीडियो को करीब 15 लाख व्यूज मिल चुके हैं.
ऐलिस जेम्स कहती हैं कि डेटिंग ऐप्स को डिलीट कर एक रोज वह अपने पिता के साथ पब में बैठी थीं. तभी उन्हें वहां एक लड़का दिखाई दिया. उन्होंने मुझसे पूछा लड़का कैसा है? मैंने जवाब दिया- बहुत स्मार्ट. इस पर पिता ने कहा तुम यहीं रुको में मैं उससे (लड़के) बात करके आता हूं.
कुछ ही दिनों की बातचीत के बाद लड़के ने ऐलिस को प्रपोज कर दिया. दोनों ने रिलेशन को आगे बढ़ाने का फैसला किया. ऐलिस ने कहा कि मुझे ठीक वैसा लड़का मिल गया, जिसकी मुझे तलाश थी. ऐलिस ने कहा कि वह (बॉयफ्रेंड) सच्चा है, ईमानदार है और केयरिंग के साथ रिश्ते निभाने वाला भी है. ऐलिस ने बॉयफ्रेंड की तलाश में अपने पिता का सबसे अहम रोल बताया है.
