अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2022 अपने नाम कर लिया है. लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप की ट्रॉफ़ी जीतकर अपने वतन लौटी. विश्व विजेता बन कर मेसी और उनकी टीम Ezeiza हवाई अड्डे पहुंची. हज़ारों की भीड़ उनके स्वागत के लिए खड़ी थी. बीते रविवार को दोहा के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना ने फ़्रांस को 4-2 से हराया. 36 साल पहले मैराडोना ये ट्रॉफ़ी घर लाए थे. रविवार से ही अर्जेंटीना के लोग जश्न मना रहे हैं.

स्थानीय समय के मुताबिक मंगलवार रात के 3 बजे अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम Ezeiza हवाई अड्डे पहुंची. ट्रॉफ़ी लिए हुए सबसे पहले लियोनल मेसी हवाई जहाज़ से बाहर निकले और इसके बाद कोच लियोनल स्कालोनी अन्य खिलाड़ी गोल्ड मेडल पहने हुए अपने वतन पहुंचे. Mirror की रिपोर्ट के अनुसार, 1.7 लाख लोगों ने एक ऐप के ज़रिए फ़्लाइट के रूट पर नज़र रखी थी.

हवाई अड्डे से ओपन बस के ज़रिए खिलाड़ी Argentine Football Association (AFA) ट्रेनिंग कम्प्लेक्स पहुंचे. पूरे रास्ते में फै़न्स की भारी भीड़ थी. कुछ सपोर्टर्स ने बताया कि वो पूरी रात और अगले दिन भी वहीं सड़क पर रहेंगे. बस के ऊपर मेसी और कुछ और प्लेयर्स बैठे थे और वो एक केबल से टकराते हुए बचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *