ये दुनिया रहस्यों से भरी है. यहां एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती है. कई बार तो ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है और उस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नर-कंकालों से भरी पड़ी है. इसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी. तो चलिए जानते हैं इस झील के बारें में कुछ दिलचस्प बातें…
इंसानी नर-कंकालों से भरी ये झील मौजूद है उत्तराखंड में. इसका नाम है रूपकुंड झील. एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1942 में यहां एक ब्रिटिश फॉरेस्ट गार्ड को सैकड़ों नर-कंकाल मिले थे. बताया जाता है कि उस वक्त यह झील मानव कंकालों और हड्डियों से भरी हुई थी. जिस वक्त यह मामला सामने आया था उस वक्त कहा जा रहा था कि यहां जरूर कुछ बहुत बुरा हुआ था. कुछ लोगों का कहना था कि यह कंकाल जापानी सैनिको के होंगे. दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिक ब्रिटिशों को मारने के लिए हिमालय के रास्ते भारत आए थे. तब उन्हें मार दिया गया होगा. लेकिन, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि ये नर-कंकाल जापानी सैनिकों के नहीं थे. बल्कि, वो और भी ज्यादा पुराने थे. इसके बाद कई बार इन नर-कंकालों के परीक्षण किए गए और कई तरह की सच्चाई सामने आई. कुछ का कहना है कि किसी महामारी के कारण लोगों की मौत हई होगी. तो किसी का कहना है कि हिमस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई होगी.
झील को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे
साल 2004 में इन नर-कंकालों को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए. अध्ययन में पता चला कि ये कंकाल 12वीं से 15वीं सदी के बीच के थे. डीएनए जांच में काफी नई चीजें सामने आई. रिपोर्ट मे कहा गया कि इन लोगों की मृत्यु किसी भारी गेंद जैसे आकार की चीजों का सिर पे गिरने से हुई थी. हालांकि, वास्तविक सच्चाई क्या है इससे अब तक पर्दा नहीं उठ सका है. चर्चा यहां तक है कि इस रूपकुंड झील के कई रहस्य आज भी इसके भीतर दफन हैं
