ओडिशा के एक IPS अफसर की बेटी हाल ही में खबरों में बनी रही क्योंकि उसने ऑपरेशन के जरिए अपना लिंग चेंज करा लिया था। इस खास ऑपरेशन को Sex Reassignment Surgery कहा जाता है जिसमें उसके जन्म के सेक्स एनाटॉमी को किसी और सेक्स एनाटॉमी में बदल दिया जाता है। लेकिन, इस दुनिया में कुछ ऐसे भी जीव हैं जिन्हें इसके लिए किसी Sex Reassignment Surgery की जरूरत नहीं होती है। ये जिव खुद अपना सेक्स चेंज कर लेने में सक्षम होते हैं।
Newziland की ओटैगो यूनिवर्सिटी ने इन जीवों को लेकर एक लंबी-चौड़ी रिसर्च की थी। इसमें उन्होंने 500 से अधिक ऐसी प्रजातियों का पता लगाया जो अपना सेक्स खुद चेंज कर लेती हैं। ये अद्भुत जीव हैं समुद्र में पाई जाने वाली कुछ मछलियां हैं जो पूरे वयस्क होने पर अपने लिंग को बदल लेती हैं। इसमें क्लाउनफिश, कोबुलाई और ब्लू हेड रेस्से नाम की प्रजातियां सबसे फेमस हैं। इनका जन्म मादा के रूप में होता है लेकिन बाद में खुद को नर के रूप में बदल लेती हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है। शोधकर्ता इस बारे में बताते हैं कि ऐसा जीवों में जेनेटिक बदलाव के कारण होता है। आपको बता दें कि इस जटिल प्रक्रिया में केवल 10 से 15 दिन का समय लगता है। शोध के दौरान रिसर्चर्स ने एक ऐसे जीन का भी पता लगया जो इस प्रक्रिया में एक्टिवली भाग लेता है। वैज्ञानिकों की ये रिसर्च साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित की गई थी। रिसर्च में बताया गया कि जब इनके झुंड का नर कहीं खो जाता है या मर जाता है तो झुंड की सबसे वयस्क मादा नर की जगह लेती है। सबसे मछली के रंग में बदलाव होता है और वो नर के जैसे व्यवहार करने लगती है फिर कुछ समय बाद उसमें शारीरिक बदलाव आते हैं।
