उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. शीत लहर ने सबको घर में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. कहीं-कहीं पारा शून्य के पास पहुंच गया है, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ऐसे खतरनाक मौसम में भी हमारे भारतीय सेना के जवान सीमा पर डंटकर खड़े हैं. भारतीय सेना के एक जवान का वीडियो सामने आया है.

कमर तक बर्फ़ में सीमा देश की रक्षा कर रहे सिपाही

भारतीय सेना के एक जवान का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जवान कमर तक जमी बर्फ़ में खड़ा नज़र आ रहा है. जवान ठीक से हिल भी नहीं पा रहा लेकिन इसके बाद भी उसके माथे पर शिकन नहीं है.

ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो

ये वीडियो मेजर जनरल राजू चौहान ने ट्विटर पर शेयर किया. वीडियो देखकर हर कोई भारतीय सेना के वीर जवानों को याद करेगा और सलाम करेगा. जिस ठंड में हमारे लिए घर से बाहर जाना दूभर है, उसी ठंड में कमर तक जमी बर्फ़ में वीर जवान हमारे देश की सुरक्षा में खड़े रहते हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जवान के चेहरे की मुस्कान देखिए’

वीडियो 25 दिसंबर को शेयर किया गया था. इसे 1.08 लाख बार देखा गया है और इस पर 8.8 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स हैं.

लोगों की प्रतिक्रिया:

ऐसे कई सारे लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया दी

“जय हिन्दी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *