टीम इंडिया के कप्तान कोहली एक बार फिर वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शिखर धवन 10वें नंबर पर हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. टीम इंडिया के कप्तान कोहली एक बार फिर वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. मंगलवार को जारी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में विराट को शीर्ष स्थान मिला है. वहीं, जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शिखर धवन 10वें नंबर पर हैं. गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नंबर वन पर हैं.

इससे पहले जनवरी 2017 में विराट सिर्फ 4 दिन पहले नंबर पर थे। चैंपियंस ट्रॉफी मैच शुरू होने से पहले d. पहले नंबर पर अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स रहे। जबकि तीसरे नंबर पर विराट और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर थे। लेकिन अब डिविलियर्स तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि वार्नर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. डिविलियर्स 25 फरवरी 2017 से पहले नंबर पर हैं।

देखें वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग

1. विराट कोहली (भारत) रेटिंग 862

2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) रेटिंग 861

3. एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका) रेटिंग 847

4. जो रूट (इंग्लैंड) रेटिंग 798

5. केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) 779

दरअसल, विराट चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक दो अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं (81 और 76 रन). वह दोनों ही पारियों में नाबाद रहे. उधर, टीम रैंकिंग में द. अफ्रीका अब भी नंबर वन पर काबिज हैं. हालांकि वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *