सर्द मौसम में सबसे ज्यादा आलस नहाने में आता है, खासकर जिस दिन बालों को वॉश करना होता है उस दिन सर्दी ज्यादा लगती है। ठंड में गर्म पानी से नहाना बेहद अच्छा लगता है, लेकिन गर्म पानी का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है। ठंडे पानी से बालों को वॉश करने पर ठंड लगने का या फिर सर्दी जुकाम होने का खतरा रहता है। अधिकतर महिलाएं सर्दियों में गर्म पानी से हेयर वॉश करती हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी बालों की शाइन कम कर देता है और बालों में डेंड्रफ पैदा करता है। गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बाल पतले और फ्रिजी हो जाते है और जल्दी डैमेज होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि बालों के लिए सर्दी में किस तरह के पानी से नहाना उचित है। चलिए जानते हैं सर्दियों में बालों को किस तरह के पानी से वॉश करें और किन बातों का ध्यान रखें।
सर्दी में बालों को किस तरह के पानी से धोना चाहिए
सर्दियों में तेज़ गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचाता है इसलिए आप बालों को वॉश करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी से हेयर वॉश करने से बालों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। गुनगुना पानी बालों को फ्रिजी नहीं होने देता।
सर्दियों में हेयर धोने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
1.सर्दियों में हेयर वॉश कर रही हैं तो बालों में शैंपू ज्यादा समय तक नहीं लगाएं। सर्दियों के मौसम में बालों में सीबम नहीं आता है तो शैंपू लगाकर जल्दी हेयर वॉश किया जा सकता है।
2.सर्दियों में ज्यादा देर तक बाल धोने से बालों की जड़ों का नेचुरल ऑयल कम हो जाते है, जिससे बाल पतले और बेजान हो जाते है, इसलिए बालों की क्लीनिंग जल्दी करें।
3.सर्दियों में हेयर वॉश करने के बाद बालों में सीमित मात्रा में कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों में ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को पतला कर देता है।
