मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में उड़ान होती हैं, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है. ये लाइन केरल के मोहम्मद यासिर पर बिल्कुल फिट बैठती है. यासिर को जर्मनी की एक बड़ी कंपनी में 3 करोड़ रुपए के सालाना पैकेज पर जॉब मिली है.

लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले यासिर ने प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. उन्हें जर्मनी की एक कंपनी में 3 करोड़ रुपए सालाना के पैकेज पर नौकरी मिली है. उन्होंने बी.टेक कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन किया है.
यासिर शुरुआत से ही होनहार छात्र रहे. उन्होंने लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी से बी.टेक की पढ़ाई की. इसमें उन्हें 8.6 CGPA मिले थे. यासिर ने हमेशा कैंपस में होने वाले इवेंट्स में भी एक्टिव रहते थे. मिली जानकारी के मुताबिक, यासिर को विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और भी कई तकनीकी चीजों के बारे में पता चला. इसी के जरिए दुनिया के कोने-कोने में उन्होंने कई अपने लिंक्स बनाए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यासिर बताते हैं कि उन्हें लवली युनिवर्सिटी के टीचरों का सपोर्ट मिला. उन्होंने हमें मार्गदर्शन किया. उनकी बदौलत ही वे आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं.

“मुझे खुशी है कि मैं जर्मनी में काम करने के इस शानदार मौके को चुना और ना सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे युनिवर्सिटी और देश को गौरवान्वित किया.”
यासिर के अलावा लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के कई अन्य छात्र भी बड़ी कंपनियों गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और कई कंपनियों में शानदार पैकेज पर प्लेसमेंट हासिल किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *